कटिहार, जनवरी 5 -- मनिहारी नि स उच्च माध्यमिक विद्यालय, पटनी नारायणपुर में एक समारोह आयोजित कर आधुनिक भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई गई। समारोह का मुख्य उद्देश्य सावित्री बाई को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ-साथ शिक्षिकाओं को सम्मानित करना रहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. सदानंद पॉल ने तीन सौ से अधिक वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, नेशनल रिकॉर्ड्स और स्टेट रिकॉर्ड्स के संरक्षक हैं। उन्होंने दस शिक्षिकाओं को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। रिकॉर्ड्स होल्डर डॉ. सदानंद पॉल ने महान शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के कृतित्व को आगे बढ़ाते हुए कन्या शिक्षा पर जोर दिया कि एक भी बच्ची पढ़ने से छुटे नहीं। मौके पर प्रधान शिक्षिका ,स्वर्णलता, नितू सिंह, शांति कुमारी,रजिया सुल्ताना, अर्चना कुमारी दिपाली आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...