शाहजहांपुर, जुलाई 12 -- शाहजहांपुर। उज़्बेकिस्तान के समरकंद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण करने पर डॉ. सदफ को अंजुमन इदरीसिया ने सम्मानित किया। चौक अला खां स्थित सलीमुद्दीन इदरीसी के आवास पर जिला अध्यक्ष नौशाद हसन इदरीसी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ताहिर अली व मोहम्मद शरीफ ने सम्मानित किया। इस दौरान सलीमुद्दीन इदरीसी, अभियंता अहमद मुबीन, मोहम्मद हारून, हाजी इकबाल अहमद, हाजी मोहम्मद तकी, मोहम्मद उवैस, जहीरुद्दीन सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...