फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- फरीदाबाद,सरसमल। भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद महानगर में संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने जिला प्रभारी कमल यादव से विचार-विमर्श के बाद शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पद पर डॉ. सतीश फोगाट को नियुक्त किया है। जारी जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। डॉ. फोगाट से संगठन को मजबूत करने और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की उम्मीद जताई गई है। इस संबंध में सूचना जिला महामंत्री अनुराग गर्ग द्वारा जारी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...