डॉ. सचिन वैश्य बने गाजियाबाद के नए सीएमओ
गाज़ियाबाद, मई 31 -- गाजियाबाद। चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशालय, लखनऊ में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत डॉ. सचिन वैश्य को गाजियाबाद का नया मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया है। जल्द ही वह जिले में कार्यभार ग्रहण करेंगे। फोन पर हुई बातचीत में डॉ. सचिन वैश्य ने बताया कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। पूर्व सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन के 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद रिक्त था। वर्तमान में डॉ. अमित विक्रम कार्यवाहक सीएमओ के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में धड़ाधड तबादले, 6 आबकारी उपायुक्त और 30 बीएसए के बाद अब पांच जिलों के सीएमओ बदले यह भी पढ़ें- सात माह बाद जिले को मिले सीएमओ, डॉ. वेद प्रकाश होंगे नए सीएमओ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.