वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। वरिष्ठ प्रसूति एवं स्त्री रोग विषेषज्ञ डॉ. संध्या यादव को डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज रत्न सम्मान- 2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हे यह सम्मान एकलव्य शिक्षा एवं सेवा न्यास तथा बृजलोक साहित्य कला अकादमी की ओर से दिया गया है। शिक्षा, चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट के लिए उन्हे ये सम्मान मिला है। विदित हो कि डॉ. संध्या ने कम उम्र में ही ना सिर्फ चिकित्सा बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में जो कार्य किया है, वह काफी अनुकरणीय है। समय-समय पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गरीब बस्तियों में सेवा भाव के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर में महिलाओ को मुफ्त मेडिकल परामर्श, जांच व दवाइयां उपलब्ध करवाती हैं। यह भी पढ़ें- महिला महाविद्यालय में अंबेडकर को किया नमन डॉ संध्या गांव-गांव जाकर महिलाओ को रोगों से बचाने के...