प्रयागराज, सितम्बर 7 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज करछना के प्रधानाचार्य, अंग्रेजी की सात पुस्तकों एवं आठ शोधपत्रों के लेखक डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को उत्कृष्ट लेखन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, प्रशासनिक दक्षता के लिए आचार्य नरेंद्र देव सम्मान 2026 से अलंकृत किया गया। एकेडमिक रिसर्च सोसाइटी की ओर से रविवार को पंडित रामशब्द स्मृति महाविद्यालय अंबेडकरनगर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस उपलब्धि पर डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. योगेन्द्र सिंह, डॉ. पवन तिवारी, डॉ. शिव ओम तिवारी, शुभेंदु मिश्र, सर्वेश, श्रीकृष्ण त्रिपाठी, बृजेश पांडेय आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- शिक्षण में उत्कृष्ट योगदान पर डॉ. संतोष सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...