लखनऊ, मार्च 5 -- वैदिक अध्ययन की वैश्विक संस्था वेव का 17वां अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन यूएसए में होगा। इसमें टूडियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेद विभाग में गठिया रोग विभाग के संस्थापक व पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव रस्तोगी को व्याख्यान देने के लिए आमन्त्रित किया गया है। डॉ. रस्तोगी 31 जुलाई से दो अगस्त तक फेयरफील्ड, आयोवा (अमेरिका) में आयोजित हो रहे इस सम्मेलन में आधुनिक विश्व में आयुर्वेद और वैदिक विज्ञानों का पुनः एकीकरण विषय पर व्याख्यान देंगे। तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का मकसद पारंपरिक आयुर्वेद एवं वैदिक विज्ञानों को आधुनिक चिकित्सा के साथ समन्वित करने को बढ़ावा देना है। डॉ.संजीव के 160 से अधिक शोध पत्र अन्तर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.