डॉ. संजीव बने मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के उपाध्यक्ष
रुद्रपुर, जून 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। द मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड की विशेष बैठक रविवार को एसोसिएशन कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में 24 से 30 जून तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने वाली 11वीं राष्ट्रीय सीनियर मिनी गोल्फ प्रतियोगिता के लिए उत्तराखण्ड टीम के खिलाड़ियों के चयन, पंजीकरण और प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. संजीव आर्या को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। एसोसिएशन के सचिव डॉ. राहुल चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही अधिक से अधिक खेल प्रतिभाओं को प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सीनियर मिनी गोल्फ प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.