दुमका, मार्च 1 -- दुमका। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के वर्तमान प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ रीना नीलिमा लकड़ा को राजभवन की ओर से छह माह का सेवा विस्तार प्रदान किया गया है। इस संबंध में राजभवन द्वारा शुक्रवार को विश्वविद्यालय को एक पत्र भेजा गया, जिसके आलोक में कुलसचिव द्वारा सेवा विस्तार की अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्राप्त आदेश के अनुसार डॉ. लकड़ा को अधिकतम छह माह अथवा झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) से नियमित नियुक्ति होने तक के लिए वित्त पदाधिकारी पद पर सेवा विस्तार दिया गया है। डॉ. रीना नीलिमा लकड़ा वर्तमान में एसपी महिला कॉलेज, दुमका के अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। वे 2008 बैच की शिक्षिका हैं और पूर्व में एसपी महिला कॉलेज में प्रोफेसर इंचार्ज के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा भी सिद...