डॉ. संगीता ने कथक पर दिया व्याख्यान व प्रस्तुति
कानपुर, अप्रैल 25 -- कानपुर। सेठ मोतीलाल खेरिया विद्यालय में शनिवार को कथक व्याख्यान सह प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह आयोजन संगीत नाटक अकादमी ने किया जिसमें 200 छात्राओं ने सहभागिता की। मुख्य वक्ता कथक नृत्यांगना एवं शिक्षिका डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने उत्तर भारत के शास्त्रीय नृत्य कथक की परंपरा, इतिहास एवं सौंदर्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कथक के विभिन्न अंगों-जैसे तत्कार, हस्त-मुद्राएं, भाव-अभिनय, लयकारी एवं चक्कर को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। डॉ. श्रीवास्तव ने सजीव प्रदर्शन प्रस्तुत कर कथक की अभिव्यक्ति, सौंदर्य और तकनीकी पक्ष को प्रत्यक्ष रूप में दिखाया जिससे छात्राएं अत्यंत प्रभावित एवं प्रेरित हुईं। उन्होंने यह भी बताया कि कथक केवल नृत्य नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कथा-वाचन परंपरा एवं आध्यात्मिक अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.