बलरामपुर, मार्च 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। जनपद की एक और बेटी ने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जनपद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के. वी. तिवारी की धर्मपत्नी डॉ. श्रुति तिवारी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला कमांडेंट होमगार्ड के पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। इस उपलब्धि से पूरे जनपद में गर्व और हर्ष का माहौल है। डॉक्टर से अधिकारी तक का सफरडॉ. श्रुति तिवारी पहले से ही चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रही हैं। एक ओर चिकित्सा की जिम्मेदारी और दूसरी ओर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, यह संतुलन बनाना आसान नहीं था। लेकिन उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया। उनकी यह सफलता उनके अटूट लगन और उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रत्यक्ष प्रमाण है।महिलाओं के लिए प्रेरणाडॉ. श्रुति की यह ...