जौनपुर, जनवरी 15 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह 'रज्जू भैया' शोध संस्थान के भू एवं ग्रहीय विज्ञान विभाग में कार्यरत डॉ. श्रवण कुमार अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। 15 से 19 दिसंबर तक आयोजित प्रतिष्ठित अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन (एजीयू-2025) की वार्षिक बैठक में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित किया। डॉ. श्रवण कुमार की उत्कृष्ट शोध क्षमता एवं वैश्विक योगदान को मान्यता देते हुए भारत सरकार की नेशनल रिसर्च फाउंडेशन ने उन्हें इंटरनेशनल ट्रैवल सपोर्ट प्रदान किया। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने डॉ. श्रवण कुमार की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.