दरभंगा, जनवरी 25 -- दरभंगा। बिहार सरकार के पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक, स्वामी विवेकानन्द बीएड कॉलेज और रामकृष्ण विद्यापीठ स्कूल के अध्यक्ष व दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. श्याम नारायण कुमर ने बेगूसराय के मदर टेरेसा एकेडमी में विद्यार्थी संवाद सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम प्रबंधन समिति ने डॉ. कुमर को पाग-चादर से सम्मानित किया। डॉ. श्याम ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज का मानसिक विकास व उत्थान होता है। मौके पर आईपीएस विकास वैभव, कवि सम्मेलन के प्रान्तीय अध्यक्ष प्रभाकर, रामकृष्ण विद्यापीठ स्कूल के निदेशक डॉ. मलय कुमार, अनिल ठाकुर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.