डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी गई श्रद्धांजलि
चक्रधरपुर, जून 24 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ शिवलाल हरिजन प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक, पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान अतिथियों ने राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपाइयों ने शिवलाल हरिजन प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी आदि का वितरण किया, जबकि हरिजन बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.