औरैया, जून 23 -- अछल्दा वन रेंज के अंतर्गत ग्राम बझेरा स्थित योगीराज श्रीकृष्ण महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण के माध्यम से हरित वातावरण का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में वन विभाग की टीम, ग्राम प्रधान तथा स्थानीय लोगों ने सहभागिता करते हुए पीपल, जामुन, अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया। वन दारोगा बृजभूषण सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ ये स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक ...