लखीसराय, जून 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, लखीसराय द्वारा सोमवार को पुराना बाजार धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया। यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान राष्ट्र के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का सर्वोच्च उदाहरणकार्यक्रम की अध्यक्षता सभा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकुल सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विकास आनंद ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. ...