डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है भाजपा: महेंद्र सिंह
सीतापुर, जून 29 -- सीतापुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में मंडल कमलापुर स्थित नागेश्वर नाथ धाम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत सोमवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी उसका समर्पित कार्यकर्ता है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को निष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संस्कार देती है और कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.