डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
जमशेदपुर, अगस्त 27 -- जमशेदपुर। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के प्रायोजन व आस्था नव चेतना फाउंडेशन की ओर से गोलमुरी स्थित वेस्ट पंजाबी रिफ्यूजी मिडिल स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी सरदार गोविंद सिंह व सुखबीर सिंह जॉली का अहम योगदान रहा। इस मौके पर सरदार सुखबीर सिंह जॉली ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष में स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, फिल्म प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व भजन संध्या का आयोजन किया गया था। इस मौके पर अलग-अलग प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। उन्हें ट्रॉफी के साथ स्कूल ड्रेस, पाठ्य सामग्री दिए गए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.