डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
अररिया, जून 24 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी जोगबनी मंडल द्वारा मंगलवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हैया साह ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कन्हैया साह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रवाद, एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उनके विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि प्रत्येक बूथ स्तर पर मनाई जा रही है तथा उनके विचारों और योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.