डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर विद्यालय में विचार गोष्ठी, निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता
कटिहार, जुलाई 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले के प्राणपुर स्थित राज्य संपोषित उच्च विद्यालय में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। मेरा युवा भारत (माय भारत) के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में उनके शिक्षा, राष्ट्रनिर्माण, राष्ट्रीय एकता और युवाओं के प्रति योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक इश्तियाक हैदर ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री थे। उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हुई न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.