डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए रहा समर्पित
खगडि़या, जून 24 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को भाजपा ने मंगलवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाया। आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, उनके त्याग, संघर्ष एवं राष्ट्रवादी विचारों को स्मरण करते हुए उन्हें शत-शत नमन किया। अपने संबोधन में पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, सीए अनुज कुमार सिंह आदि वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए समर्पित रहा। यह भी पढ़ें- बलिदान दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.