पूर्णिया, जून 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में पुष्पांजलि एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी राम नारायण मेहता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी राम नारायण मेहता, जिला महामंत्री संजय पोद्दार एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. संजीव कुमार मंचासीन रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि...