डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान देश हमेशा याद रखेगा : सुरेश खन्ना
शाहजहांपुर, जुलाई 7 -- भारतीय जनता पार्टी महानगर की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सराय काइयां स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक केंद्र में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिया गया योगदान और सर्वोच्च बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक वैभव खन्ना ने किया। यह भी पढ़ें- Sasaram News: चेनारी में मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सम्मेलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.