डॉ. शिशिर ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी का पदभार संभाला
गुमला, मई 29 -- गुमला। डॉ. शिशिर कुमार सिंह ने शुक्रवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व भूमि सुधार उपसमाहर्ता राजीव कुमार प्रभारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी के रूप में कार्यों का निर्वहन कर रहे थे। पदभार ग्रहण के दौरान राजीव कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर डॉ. शिशिर कुमार सिंह का स्वागत किया और उन्हें विधिवत प्रभार सौंपा। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी नवपदस्थापित पदाधिकारी का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.