बलरामपुर, मार्च 14 -- उतरौला। चौरसिया समाज कल्याण समिति उतरौला के पदाधिकारियों ने लोक अदालत के जनक व पूर्व सांसद राज्यसभा स्वर्गीय डॉ. शिवदयाल सिंह चौरसिया की जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन व विचारों को याद किया। प्रभारी अध्यक्ष किशोर जायसवाल (चौरसिया) ने कहा कि बैरिस्टर स्वर्गीय डॉ. शिवदयाल सिंह चौरसिया ने समाज के उत्थान, न्याय व्यवस्था को सुलभ बनाने और गरीबों की आवाज उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी उनके बताए आदर्शों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। इस अवसर पर उपाध्यक्ष धर्मवीर चौरसिया, आयुष चौरसिया, सभासद सूरज, सभासद शुभम चौरसिया, अशोक चौरसिया, केदारनाथ चौरसिया, अटल बिहारी चौरसिया सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...