प्रयागराज, सितम्बर 12 -- गोविंद बल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान में आयोजित तीन दिनी स्थापना दिवस समारोह का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन प्रथम सत्र में जीबी पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान एल्युमिनाई एसोसिएशन के चुनाव हुए। इसमें डॉ. शांतनु सौरभ को अध्यक्ष, डॉ. मुदित सिंह को उपाध्यक्ष, देवेश श्रीवास्तव को महासचिव, स्नेहलता चौधरी को सचिव और रवि शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रविंद्र सिंह और प्रभात द्विवेदी का चयन हुआ। निदेशक प्रो. योगेंद्र प्रताप सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पंजीकृत संस्था है। संस्थान अपने पूर्व छात्रों से निरंतर जुड़ाव को महत्वपूर्ण मानता है। एलुमनी को संस्थान से जुड़े रहने के लिए आवश्यक स्थान और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। द्वितीय सत्र में एमब...