संभल, मार्च 25 -- चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रसिद्ध गैस्ट्रो लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. शहजाद आलम को राष्ट्रीय सम्मान 'रत्न' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान सीडीएस फाउंडेशन के नेशनल डायरेक्टर चंद्रशेखर डी. शेटये द्वारा प्रदान किया गया। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. आलम को सम्मानित किया जाना था, लेकिन चिकित्सकीय व्यस्तता के कारण वे उपस्थित नहीं हो सके। सम्मान प्राप्त करने पर डॉ. आलम ने इसे अपनी टीम और समाज सेवा के प्रति समर्पित बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...