बेगुसराय, मई 12 -- नावकोठी, निज संवाददाता। बिहार सरकार के नवसृजित गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, डंडारी के प्राचार्य पद पर जीडी कॉलेज के संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ. शशिकांत पाण्डेय ने योगदान दिया। फिलहाल यह कॉलेज उच्च प्लस टू माध्यमिक विद्यालय, बांक परिसर में संचालित होगा। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, मुखिया अमरजीत सहनी, एचएम डॉ. प्रेमा कुमारी,भूमिदाता देवनन्दन मंडल, पूर्व डीजीएम जयनन्दन, जय प्रकाश नारायण निराला सहित गांव के कई प्रबुद्धजन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...