आगरा, मार्च 21 -- खेलगांव दयालबाग में चल रही टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए। 60 प्लस पूल-1 में डॉ. शरद गुप्ता प्रथम और ज्ञानेश्वर द्वितीय रहे। पूल-2 में डॉ. किशोर बसंतानी प्रथम और प्रभात माथुर द्वितीय रहे। 30 प्लस पुरुष युगल वर्ग में डॉ. शरद गुप्ता और अनूप वर्मा की जोड़ी प्रथम रही। डॉ. अभिषेक गुप्ता और डॉ. विनीत चौहान की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। महिला वर्ग के फाइनल में पारुल गुप्ता ने रिचा बंसल को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। रेफरी ध्रुव गुप्ता और आर्यन चौधरी रहे। रविवार को सुबह 7 बजे से फाइनल मुकाबले होंगे। सुबह 10:30 बजे विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...