दरभंगा, जुलाई 5 -- दरभंगा। लनामिवि में डॉ. शबनम कुमारी ने शनिवार को एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक-टू के रूप में कुलसचिव डॉ. दिव्या रानी हंसदा के समक्ष योगदान किया। डॉ. शबनम बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर में 2022 से ही एनएसएस पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रही हैं। वर्तमान में उनकी प्रतिनियुक्ति एमआरएम कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में की गई है। मौके पर एनएसएस समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया, डीआर वन डॉ. उमाकांत पासवान, एनएसएस सहायक अमित कुमार झा, रवीन्द्र कुमार सिंह, रविकांत गुप्ता, अमित कुमार, आस्थानन्द यादव, चंदन यादव आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- एमए रूरल डेवलपमेंट पाठ्यक्रम में आवेदन आमंत्रित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...