डॉ. शंभूनाथ दयाल खेतान निर्विरोध दाता सदस्य चुने गए
भागलपुर, जून 10 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। एलएनबीजे महिला महाविद्यालय परिसर में सोमवार को महाविद्यालय के दाता सदस्य डॉ. शंभूनाथ दयाल खेतान को चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण कर निर्विरोध चुना गया। मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में चुनावी कोरम को पूर्ण करते हुए शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में प्रो. बसंत कुमार मिश्रा को निर्विरोध चुना गया। दोनों चुनाव के बाद महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सह निर्वाची पदाधिकारी प्रो. जयंत कुमार झा ने महाविद्यालय परिसर में चुनाव कराकर प्रमाण पत्र प्रदान किए। मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी भारी संख्या में मौजूद थे। यह भी पढ़ें- बीएनसी कॉलेज धमदाहा में करीब 10 वर्षों से शासी निकाय अपूर्ण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.