गोरखपुर, अगस्त 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति ने विधि विभाग के सहायक आचार्य डॉ. वेद प्रकाश राय को अगले आदेश तक अतिरिक्त नियंता नियुक्त किया है। डॉ. राय विश्वविद्यालय में पूर्व सदस्य कार्य परिषद एवं पूर्व सदस्य विद्या परिषद भी रह चुके हैं। डॉ. वेद प्रकाश राय ने नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय, इलाहाबाद में पूर्व सहयुक्त आचार्य के साथ विधि संकाय के अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता की जिम्मेदारी संभाली है। इसके अलावा वह संजीवनी विधि महाविद्यालय, कीर्तनपुर, बहराइच में प्राचार्य के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। डॉ. राय को अतिरिक्त नियंता का दायित्व अगले आदेश तक सौंपा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...