डॉ. विश्व अवतार जैमिनी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई
मुरादाबाद, अप्रैल 9 -- द्रोपदी रतन इंटर कॉलेज में गुरुवार को डॉ. विश्व अवतार जैमिनी की चतुर्थ पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को नमन किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। सभा में वक्ताओं ने उन्हें दूरदर्शी शिक्षाविद, कुशल मार्गदर्शक और समाज के प्रेरणास्रोत के रूप में याद किया। प्रबंधक डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी ने कहा कि उन्होंने शिक्षा के माध्यम से समाज उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। प्रधानाचार्य ब्रह्म पाल सिंह ने उन्हें 'मुरादाबाद का मदन मोहन मालवीय' बताते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.