डॉ. विश्वेश्वरानंद बने हुनुमान मंदिर के महंत
प्रयागराज, जुलाई 25 -- प्रयागराज, संवाददाता। ज्योतिषाचार्य डॉ. विश्वेश्वरानंद ब्रह्मचारी को अयोध्यापुरी बेनीगंज स्थित श्री एकादशमुखी हनुमान मंदिर का महंत और पीठाधीश्वर नियुक्त किया गया है। ब्रह्मचारी पांच वर्षों से मंदिर में सेवा कार्य पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान का दायित्व संभाल रहे हैं। 2025 में उन्हें श्री पंच अग्नि अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर ब्रह्मचारी ने आचार्य पद की दीक्षा प्राप्त हुई थी। हनुमान मंदिर में नियमित प्रवचन, श्रीमद्भागवत कथा, रामकथा, हनुमान कथा, सत्संग एवं सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.