डॉ. विवेक कुमार और दिनेश दाहिर को सृजन सम्मान
लखनऊ, जून 29 -- यूपी प्रेस क्लब और उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर से 170वां सृजन सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यहां साहित्यकार दिनेश दाहिर आजमगढ़ी को सृजन सम्मान और वरिष्ठ डर्मेटोलॉजिस्ट व समाजसेवी डॉ. विवेक कुमार को सृजन प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गिरधर खरे, अध्यक्ष सच्चिदानंद शलभ, हसीब सिद्दीकी, स्माइलमैन सर्वेश अस्थाना और सुभाष गुरुदेव ने दोनों सम्मानित व्यक्तियों को शॉल व प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. विवेक कुमार को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान दिया गया। वह प्रतिदिन करीब 30 कुष्ठ रोगियों और निर्धन त्वचा रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हैं। सुबह से दोपहर तक उनका समय समाजसेवा के लिए समर्पित रहता है।समारोह के दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.