अलीगढ़, मई 21 -- ​अलीगढ़। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक एवं क्षेत्र के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विभव वार्ष्णेय ने नगला मसानी गोशाला में 20 पंखे दान दिए। कहा कि भीषण गर्मी में गो सेवा से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं है। डॉ. वार्ष्णेय ने नगला मसानी स्थित गौशाला में भीषण गर्मी को देखते हुए गौवंश के आराम के लिए पंखे लगवाने का वादा किया था। डॉ. विभव वार्ष्णेय स्वयं नगला मसानी गौशाला पहुंचे और वहां अपने वादे के मुताबिक 20 नए पंखे लगवाए। पूजा-अर्चना कर गो सेवा की। ​इस मौके पर ​कृष्णा गुप्ता अध्यक्ष, नगला मसानी गोशाला, ​लक्ष्मी नारायण 'लच्छो' संरक्षक, गोशाला मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- डॉ. विभव वार्ष्णेय ने नगला मसानी गोशाला में लगवाए पंखे यह भी पढ़ें- ईओ ने कान्हा गोशाला में तिरपाल व पंखे लगाने के दिए निर्देश यह भी पढ़ें- जहांगीराबाद में गोवंश...