डॉ. विनोद व बृजेश के मौत मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
बहराइच, जुलाई 18 -- बहराइच,संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक समेत दो लोगों की मौत मामले की जांच कराने को लेकर सपाइयों ने शनिवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को सौंपा। जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति समेत कई बिंदुओं की जांच की मांग की गई है। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि 14 जुलाई को मेडिकल कॉलेज में तैनात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार को ड्यूटी के दौरान सुबह 10 बजे हृदयाघात हुआ। आरोप है कि जीवन रक्षक दवाएं न होने और लापरवाही के चलते उन्हें 6 घंटे तक कॉलेज में रखा गया और बचाया नहीं जा सका।थाना खैरीघाट के बेहड़ा निवासी बृजेश गौतम 21 जून को पिटाई से घायल हुआ था। मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के अधीन इलाज हो रहा था। पांच दिन बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के अभाव में एक जुलाई को उसकी मौत हो गई। पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.