डॉ. विनय कांडपाल को सम्मान
हल्द्वानी, अगस्त 1 -- हल्द्वानी। बेंगलुरु में आयोजित प्रतिष्ठित 'एफकेसीसीआई ग्लोबल सीएसआर एवं सस्टेनेबिलिटी समिट-2026' में ग्राफिक एरा देहरादून के प्रबंधन अध्ययन विभाग के प्रोफेसर डॉ. विनय काण्डपाल को विशिष्ट ज्यूरी पैनलिस्ट के रूप में सम्मानित किया गया। फेडरेशन ऑफ कर्नाटक चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के नीति-निर्माताओं, उद्योग प्रतिनिधियों, कॉर्पोरेट अधिकारियों और शिक्षाविदों ने भाग लिया। सम्मेलन में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण, सामाजिक एवं प्रशासन तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन हुआ। डॉ. काण्डपाल ने विभिन्न संस्थानों द्वारा संचालित उत्कृष्ट सीएसआर पहलों का मूल्यांकन कर श्रेष्ठ कार्यों को सम्मानित करने में भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.