बलिया, अप्रैल 14 -- नगरा। महात्मा बुद्ध की निर्वाण स्थली कुशीनगर के पडरौना में आयोजित निराला शब्द-संवाद मंच के राष्ट्रीय अधिवेशन में जिले के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को संस्था के सर्वोच्च अलंकरण 'निराला शब्द श्री 2025' से सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्य अतिथि डॉ. जयप्रकाश नारायण द्विवेदी, निदेशक संस्कृत एवं प्राच्य विद्या शोध संस्थान द्वारका (गुजरात), विशिष्ट अतिथि डॉ. दिवाकर प्रसाद पाण्डेय, (अध्यक्ष भोजपुरी विभाग, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा बिहार) एवं विनय जायसवाल (अध्यक्ष नगरपालिका परिषद पडरौना) ने अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र भेंट कर अलंकृत किया। डॉ. उपाध्याय इस उपलब्धि पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय, अवध बिहारी चौबे, डॉ. जैनेन्द्र पाण्डेय, डॉ. विजय प्रताप आर्य, हरेंद्र नाथ मिश्र, डॉ. गणेश पाठक, ड...