मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार की पुस्तक मूल्य और संवेद्यता को उज्जैन में आयोजित 16वें भारतीय महिला दार्शनिक परिषद् में पार्षदों द्वारा एप्रिशियेएशन अवार्ड फॉर द बुक पुरस्कार दिया गया है। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन, हैदराबाद द्वारा दिया गया। दूसरा और तीसरा सम्मान उनकी रचना अनेकांत, अहिंसा और अपरिग्रह को अखिल भारतीय दर्शन परिषद् द्वारा जामनगर गुजरात में तथा मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ दर्शन परिषद्, रीवा में दिया गया। चौथा सम्मान भारतीय महिला दार्शनिक परिषद् उज्जैन द्वारा दिया गया। उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...