सीवान, जनवरी 21 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सहसरांव गांव में मंगलवार को स्मृतिशेष मोदनारायण प्रसाद जयंती सह पुस्तकालय उद्घाटन समरोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, पूर्व मंत्री उदित राय ने पथ प्रदर्शक डॉ. लोहिया - मोदनारायण प्रसाद पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। पुस्तकालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सेवानिवृत प्रधानाध्यापक रामनरेश प्रसाद यादव ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय मोदनारायण प्रसाद अपने सम्पूर्ण जीवन में शिक्षा का प्रकाश फैलाने का काम किया है। ऐसे विभूति की जयंती के अवसर पर पुस्तकालय का उद्घाटन करना अपनेआप में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाजवाद के पुरोधा डॉ. राममनोहर लोहिया के सा...