प्रयागराज, मार्च 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। डॉ. राम मनोहर लोहिया एक मौलिक समाजवादी चिंतक थे। जिनकी विचारधारा का मूल केंद्र था कि सम्मान, संपत्ति, सामाजिक न्याय में सबको बराबरी का हक मिले। वर्तमान में लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने और संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता कृत संकल्प हैं। यह बातें समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने लोहिया जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में कही।उन्होंने कहा कि आज हर युवा को उनके विचारों को जानने के लिए साहित्य का अध्ययन करना चाहिए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, यमुनापार अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद आदि ने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.