हल्द्वानी, मार्च 23 -- हल्द्वानी। डॉ. राममनोहर लोहिया की 116वीं जयंती पर आजाद नगर स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। सिद्दीकी ने कहा कि डॉ. लोहिया सच्चे समाजवादी थे, जिन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलकर देश की आजादी के लिए कड़ा संघर्ष किया। जावेद सिद्दीकी, जावेद मिकरानी, अलीम अंसारी, उमैर मतीन, इस्लाम मिकरानी, रेहान मलिक, संजय गुप्ता, आसिम सिद्दीकी, अनवर हुसैन, जाहिद खान, विक्की खान, दीपक अग्रवाल, सरताज अंसारी, एडवोकेट जावेद अहमद, नाजिम सलमानी, अथर खान, मोहम्मद अनस, मोहम्मद अरशद, अजहर मलिक और शाहिद खान आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.