बरेली, मार्च 16 -- बरेली कॉलेज के रक्षा अध्ययन विभाग के असिस्टेंट प्रो. लेफ्टिनेंट डॉ. रितेश कुमार चौरसिया के शोध प्रस्ताव का आईसीएसएआर ने माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए चयनित किया है। इसके लिए उन्हें 15 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है, जो उनके विभाग की अब तक की सबसे बड़ी शोध परियोजना मानी जा रही है। इसके लिए देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और विषय विशेषज्ञों ने शोध प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे। विशेषज्ञों के अनुसार चयनित शोध परियोजना रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली है। इसके माध्यम से समसामयिक रणनीतिक विषयों पर गहन अध्ययन किया जाएगा, जिससे न केवल अकादमिक क्षेत्र बल्कि नीति निर्माण और सुरक्षा अध्ययन के क्षेत्र में भी उपयोगी परिणाम सामने आने की उम्मीद है। यह परियोजना विभाग में शोध गतिविध...