डॉ. रितेश चौधरी अध्यक्ष और डॉ. कुणाल बने केडीए सचिव
कानपुर, जून 14 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर डायबिटीज़ एसोसिएशन (केडीए) की बैठक रविवार को हुई। बैठक में संगठन के नए पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें डॉ. रितेश चौधरी को अध्यक्ष और डॉ. कुणाल सहाय को सचिव चुना गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाना रहा। बैठक में डॉ. बृज मोहन, डॉ. नंदिनी रस्तोगी, डॉ. एसके भट्टर, डॉ. भास्कर गांगुली, डॉ. दीपक याज्ञिक, डॉ. ऋषि शुक्ला, डॉ. आरके जैस, डॉ. विपिन श्रीवास्तव उपस्थित रहे। सभा में विस्तृत चर्चा के बाद अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। डॉ. बृज मोहन को संरक्षक, डॉ. विशाल गुप्ता को वैज्ञानिक सचिव, डॉ. आरके जैस को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। डॉ. अनुराग मेहरोत्रा को कोषाध्यक्ष और डॉ. विपिन श्रीवास्तव को कार्यकाल विस्तार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.