दरभंगा, मई 23 -- दरभंगा। महारानी अधिरानी रमेश्वर लता संस्कृत कॉलेज, दरभंगा के सहायक प्राचार्य (व्याकरण) डॉ. रामसेवक झा को कामेश्वर सिंह दरभंगा विश्वविद्यालय के शिक्षा शास्त्र विभाग के कार्यों के अतिरिक्त अध्यक्ष, छात्र कल्याण कार्यालय में विशेष कार्य पदाधिकारी (शैक्षणिक) का दायित्व सौंपा गया है। कुलपति प्रो. एलएन पांडेय के आदेश पर विवि के कुलसचिव डॉ. दिनेश झा ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ओएसडी बनने पर डॉ. रामसेवक झा को शिक्षा जगत से जुड़े लोग बधाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- प्रो. ब्रजभूषण ओझा बने प्रबंध समिति के अध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...