मुजफ्फरपुर, मई 10 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता स्थानीय योग-नयन के सभागार में रविवार को डॉ. रामेश्वर द्विवेदी के कहानी-संग्रह 'हिरना समझ बुझि वन चरना' का लोकार्पण हुआ। इस दौरान डॉ. रामप्रवेश सिंह ने कहा कि द्विवेदी के लेखन का संस्कार उदात्त है। उनकी कहानियां देशकाल का संवाद करती हैं। संग्रह की कहानियों में समग्र मानव जीवन समाहित है। मौके पर डॉ. पूनम सिन्हा, डॉ. रवींद्र उपाध्याय, डॉ. संजय पंकज, डॉ. त्रिविक्रम नारायण सिंह, डॉ. चितरंजन कुमार, कुमार राहुल आदि थे। समारोह के द्वितीय सत्र में हुई कवि गोष्ठी में डॉ. अनु शांडिल्य, श्यामल श्रीवास्तव, डॉ अनीता सिंह, डॉ. भावना, डॉ. पंकज कर्ण ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। यह भी पढ़ें- रामनगर में मथुरादत्त मठपाल की स्मृति में बन रहे भवन का शिलान्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...