दरभंगा, अप्रैल 17 -- दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में चक्रानुक्रम में उपाचार्य डॉ. राम निहोरा राय को स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग का विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि डॉ. राय निवर्तमान विभागाध्यक्ष प्रो. कुणाल झा से प्रभार ग्रहण करेंगे। अधिसूचना के मुताबिक डॉ. राय की नियुक्ति तीन वर्षों अथवा सेवानिवृत्ति तिथि (जो पहले हो) तक के लिए हुई है। इसी क्रम में वे शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने वाले हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.