गढ़वा, सितम्बर 5 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। ऊंचरी स्थित आरके पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य केआर झा ने पारंपरिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने देश के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। विद्यालय के प्राचार्य केआर झा ने डॉ. राधाकृष्णन के गौरवशाली जीवन और शानदार व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह एक प्रख्यात शिक्षाविद्, प्रसिद्ध दार्शनिक, लेखक, नेता, प्रशासक एवं राजनयिक थे। उन्होंने कहा कि इतने महान और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी होने के बावजूद डॉ. राधाकृष्णन स्वयं को सबसे पहले एक शिक्षक मानते थे और शिक्षक कहलाने पर गर्व महसूस करते थे। यह भी प...