गंगापार, सितम्बर 21 -- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए इंपीरियल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस मऊआइमा के प्रबंधक इंजीनियर नूरुद्दीन सैफी को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। लखनऊ में एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षाविदों, प्रबंधकों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यह पुरस्कार शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए दिया जाता है। कार्यक्रम में आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और शिक्षा में सुधार को लेकर भी विचा...